कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 17 मार्च 2017

कैसे हकलाना बंद करें*




                                        *कैसे हकलाना बंद करें*

हकलाने का कोई जादुई और तुरंत इलाज नहीं है। चिकित्सा, एलेक्ट्रोनिक उपकरण, या दवाइयाँ, कोई भी, इसे रातों रात ठीक नहीं कर सकता है। हालांकि जो लोग हकलाते हैं, वे भली भांति बोल पाने के लिए इस स्थिति का मुक़ाबला स्पीच थेरपिस्ट की सहायता से स्वयं भी कर सकते हैं। यदि आप वास्तव में, हकलाहट ठीक करना चाहते हैं, और अपना नया जीवन शुरू करना चाहते हैं, तब इन सुझावों और तकनीकों को पढ़िये।
3की विधि 1:
घरेलू इलाज
1
मानसिक और शारीरिक तौर से रिलैक्स करिए: ख़ुद को बताइये कि आप ठीक हो जाएँगे। जब आप सोचते हैं कि आप हकलाएंगे, तब आप उसके होने की संभावना को बढ़ा देते हैं। अपने दिमाग और शरीर, दोनों को रिलैक्स कराइए।
अपने शरीर को रिलैक्स करिए:
अपनी पीठ, गर्दन और बाहों में तनाव से छुटकारा पाइये। कंधों को रिलैक्स करिए; और उनको अपने प्राकृतिक स्तर तक नीचे आने दीजिये।
बोलने से कुछ सेकंड पहले अपने होंठ फड़फड़ाइए। गायक, गाने से पहले, इसी तरह से वार्म-अप करते हैं।
बाहों और पैरों में जो भी तनाव हो, उसे झटक कर दूर करिए। अंगड़ाई लीजिये।
मस्तिष्क को रिलैक्स करिए।
ख़ुद को बताइये: “मैं इस हकलाहट से बड़ा हूँ; हकलाहट मुझसे बड़ी नहीं है!”
ख़ुद से यह मत कहिए कि यह जीने और मरने का सवाल है। हकलाहट से चिढ़ तो होती है, मगर यह दूसरों के लिए उतनी बड़ी समस्या नहीं है, जितनी आपके लिए। इसी विचार से रिलैक्स होइए।
ध्यान को अपने मन पर केन्द्रित करिए। फिर नियमित सांसें लेते हुये, ध्यान को अपने शरीर के टिप्स पर जाने दीजिये। इसको एक तरह के मेडिटेशन की तरह भी किया जा सकता है।
2
शीशे के सामने खड़े हो जाइए, और कल्पना करिए कि दिखने वाला व्यक्ति कोई और है: किसी भी चीज़ के बारे में बातें करना शुरू करिए – आपका दिन कैसा रहा, आप कैसा महसूस कर रहे हैं, बाद में आप क्या खाएँगे – और देखिये कि आपकी हकलाहट गायब हो जाएगी।
यह तो सच है कि शीशे के सामने बात करना सचमुच के व्यक्ति से बात करने से फ़र्क है, परंतु ये अभ्यास आपके आत्मविश्वास को अच्छा बढ़ावा देगा। जब आप किसी से बात करने की तैयारी करें, तब याद रखिए कि आपने शीशे के सामने कितनी अच्छी तरह से बोला था।
प्रति दिन अपने आपसे 30 मिनट बातें करने की कोशिश करिए। शुरू में तो यह अजीब लगेगा, मगर यह अभ्यास आपकी बिना हकलाहट की आवाज़ को सुनने के बारे में है। इससे आपको बहुत विश्वास मिलेगा।
3
किताबों को सस्वर पढ़िये: इससे आपका आकर्षण कौशल बढ़ेगा। बस, ज़ोर से पढ़िये। शुरू में तो यह कठिन लगेगा, मगर इससे आपको सांस लेने की शिक्षा मिलेगी। हकलाने वाले व्यक्तियों की एक बड़ी समस्या, यह जानना होती है, कि पढ़ते और बोलते समय सांस कब ली जाये, साथ ही आपको हकलाहट से बाहर आने का अभ्यास होगा।
4
जो शब्द आप बोलने जा रहे हैं, उसका चित्र अपनी कल्पना में लाइये: इसमें महारत हासिल करना तो मुश्किल है, मगर इससे मदद मिलती है। अगर आप शब्दों की कल्पना कर सकते हैं, तब वे आपके हो जाते हैं, और फिर वे फिसल कर हकलाहट के क्षेत्र में नहीं जाएँगे। अगर आप उनकी कल्पना नहीं कर सकते हैं, तब वे आपके हो ही नहीं सकते। जो भी आप कहने जा रहे हैं, उसका स्पष्ट मानसिक चित्र बना लीजिये।
अगर आप किसी विशेष शब्द पर लड़खड़ा रहे हों, तो कोई ऐसा शब्द इस्तेमाल करिए जिसका वही अर्थ हो – पर्याय। हो सकता है कि यह शब्द आसान हो, जिस पर कि आप फिसल नहीं जाएँगे।
अगर आप किसी शब्द पर लड़खड़ाते हैं, तो उसको स्पेल (spell) करने का प्रयास करिए। शायद आप उसको धीरे धीरे और एक-एक अक्षर कर के बोलेंगे, मगर आपको ये तो संतोष होगा कि आप उसे बोल पाये।
अगर आपको शब्दों की कल्पना करने, या उनको स्पेल करने में समय लगता है, तो भी उससे डरिए मत। हमें यह शिक्षा दी गई है कि चुप्पी भयानक होती है; आपको अपने आपको यह सिखाना है कि चुप्पी एक अवसर है, और आपको उसका लाभ उठाना है।
5
जब आप हकलाते हैं, तो कोशिश करिए कि ब्लॉकों के बीच से तनाव निकालने की कोशिश की जाये: हर ब्लॉक के अंत में, गले से गहरी आवाज़ निकालने का अभ्यास करिए। जैसे कि: "It's s-s-s-s-s-. GRRRRRR It's silly." रुक कर "Blah" कहिए, और फिर चालू हो जाइए।
6
दिमाग के सही फ़्रेम में आइये: बात शुरू करने से पहले निराशावादी नहीं, बल्कि आशावादी बनिए। कभी कभी हकलाने का डर हकलाहट का कारण बन जाता है।[१] उससे डरने, और यह सोचते रहने की जगह कि अभी वह हो जाएगा, कोशिश करिए कि आप सफलता की कल्पना करें। इससे आपको होने वाली किसी भी परेशानी को नष्ट करने में सहायता मिलेगी।
7
बोली सरल बनाने के लिए सांस लेने की एक्सरसाइज़ (exercise) का प्रयास करिए: अक्सर, हकलाने वाले व्यक्तियों को हकलाते समय सांस लेने में कठिनाई होती ।
सांस लेने की एक्सरसाइज़ करने से आवाज़ वापस पाने में बहुत सहायता मिल सकती है। बोलने में गति लाने के लिए, इनका परीक्षण करिए:
बोलना शुरू करने से पहले, कुछ गहरी सांसें लीजिये। कल्पना करिए कि आप पानी में डुबकी लगाने जा रहे हैं, और आपको डुबकी लगाने से पहलेगहरी सांसें लेना आवश्यक है। इससे आपका सांस लेना सरल हो सकता है, और उनको नियमित करने में भी सहायता मिल सकती है। यदि किसी सोशल स्थिति में, आपको ऐसा करने में असुविधा महसूस होती है, तब नाक से गहरी सांसें लीजिये।
जब आप बोलें, और यदि हकलाएँ, तो सांस लेने की याद रखिए। जो लोग हकलाते हैं, वे अक्सर हकलाहट शुरू होते ही सांस लेना भूल जाते हैं। ठहरिए, अपने आपको सांस लेने के लिए कुछ समय दीजिये, और शब्द, या वाक्य से फिर से सामना करिए।
किसी प्रकार के स्पीड रेकॉर्ड बनाने की कोशिश मत करिए। तेज़ बोलने वाले तो बहुत से हैं, मगर आपका लक्ष्य उनकी तरह बोलना तो नहीं है। आपका उद्देश्य तो सिर्फ़ यह है कि आप अपनी बात कह सकें, और उसको समझा जा सके। आम गति से बोलना सीखिये। न तो कोई जल्दी है, और न ऐसा कोई मुक़ाबला, कि कौन किसी और से बातों में जीत सकता है।
8
अपनी बातों में थोड़ी लय लाने का प्रयास करिए: जो लोग हकलाते हैं, वे गाते समय नहीं हकलाते हैं: इसके बहुत से कारण हैं, गाते समय शब्दों को खींचा जाता है, तथा उनकी आवाज़ स्मूथ (smooth) होती है, और उसको आम आवाज़ से अधिक सरलता से निकाला जाता है। यदि आप अपनी आवाज़ में थोड़ी लय ले आते हैं, (उसमें मार्टिन लूथर किंग, जूनियर जैसे भाषण देने के गुण ले आयें) तब शायद आप पाएंगे कि या तो आपकी हकलाहट कम हो जाएगी, या बिल्कुल ही चली जाएगी।
9
यदि आप भाषण दे रहे हों, तब किसी की भी ओर सीधे मत देखिये: या तो लोगों के सिरों के ऊपर देखिये, या कमरे में पीछे किसी बिन्दु पर देखिये। इस तरह से आप उतने नर्वस नहीं होंगे जिससे कि हकलाने का चेन रिएक्शन (chain reaction) शुरू हो जाये।
यदि आप किसी से आमने सामने बात कर रहे हों, तो देखिये कि क्या आप उनसे नियमित रूप से आँखें मिला पाते हैं। आपको उन्हें पूरे समय घूरते रहने की आवश्यकता नहीं है, मगर आँखें मिलाने से वे सहज हो जाएँगे, और उससे आपको भी सहज होने में सहायता मिलेगी।
10
छोटी छोटी बातों पर परेशान मत होइए: यह समझ लीजिये, कि गलतियाँ तो आपसे होंगी ही। मगर, केवल गलतियाँ ही तो नहीं होंगी। आप किस प्रकार उन गलतियों से वापस आते हैं, और कैसे अपना धैर्य बनाए रखते हैं, वह महत्त्वपूर्ण है। समझ लीजिये कि कुछ लड़ाइयाँ तो आप हारेंगे, मगर आपका लक्ष्य तो महायुद्ध पर विजय प्राप्त करना है
From
SURAJ STAMMERING CARE CENTRE
Near badi mai Satna road Maihar distt SATNA MP
www.stammeringlife.com
WhatsApp no 9200824592, Mobile no 9300273703 Land line 07674234392

शुक्रवार, 25 नवंबर 2016

स्वयं सहायता क्यों

                                                                  स्वयं सहायता क्यों 
पिछले आठ वर्ष   में  टीसा  से  ज्यादातर  लोगों  ने  बताया  कि  स्पीच  थैरेपी  से  उन्हें  सिर्फ  कुछ  दिनों  या  हफ़्तो  का  लाभ  मिला  कुछ  समय  बाद  उनका  हकलाना  फिर  से  लौट  आया    इससे  हमें  दो  बातें  समझ  में  आती  हैं ; एक -जैसे  मलेरिया  या  बोकाइटिस  का  क्योर  [इलाज] सम्भव  है , वैसा  स्टेमरिंग  में  नही       दूसरी  बात -हकलाने  में  काफी  लम्बे  समय  तक  मदद  की  जरूरत  पड़ती  है  और  इसी  लिय  जरूरत  है  कि  हम  अपने  स्पीच   खुद  बनें    दूसरा  कब  तक  हमारी  मदद  करेगा  और  करे  भी  तो  लम्बे  समय  तक  उसकी  .फीस  कितने  दे पायंगे  यानी  अगर  आप  अगले  एक  साल  तक, बाइक  पर  भारत  भमण  की  योजना  बना  रहे  है  तो  स्पार्क  प्लग  साफ़  करना  भी  सीख  ले  और  पंचर  लगाना  भी' क्योंकि  तभी  तो  सफ़र  का  मज़ा  आएगा।    
यहाँ  एक  अहम  सवाल  यह  है  कि  क्या  आप  अपनी  मदद  खुद  कर  सकते  है टीसा  का  अनुभव  यह  है  कि  ज्यादातर  हकलाने  वाले, भारत  में  अपने  ही  प्यासों  से ,ठीक  हुए  है।  अधिकतर  तो  कभी  किसी  थेरेपिस्ट  के  पास  गए  नही।   थोड़े  से  जो  गए , ही  महीनो  में  सिखाई  गई  तकनीक  का  प्रयोग  बंद  कर  चुके  थे  और  अपने  स्तर  पर हाथ -पांव  मार  रहे  थे  या  कुछ  नया  तलाश  रहे  थे। इनमें  से  ज्यादातर  थैरेपी  की  असफलता  के  लिए  खुद  को  ही  जिम्मेदार  मान  कर  अंदर  निराश  हो  चुके  थे; फलां  व्यकित  तो  क्योर  हो  गया  मगर  में  क्यों  नही।  शायद  मैने  मेहनत  नही  की; शायद  में  अभागा  हूँ  आदि।        
कम  ही  थेरेपिस्ट  इस  मुददे  को  खुल  कर  समझाते  है  कि हकलाने  की  असली  वजह  कोई  नहीं  जानता  और  इस  लिए  क्योर  भी  किसी  के  पास  नहीं  हे, और  जिसे  लोग  क्योर  समझ  रहे  हैं  वह  सिर्फ  कंट्राल  या मैनेजमेंट  है  -या  सिर्फ  बहुत  ही  बिरलों  में स्पॉनटेनियस  रिकवरी  [जड़  से  ठीक  ];    जिसे  न  तो  कोई  समझता  है  और  न  ही  किसी  दूसरे  को  दे  सकता  है।     जैसे  कभी  -कभी   कैंसर  के  ऐसे  रोगी  जिन्हें  डॉक्टर  जवाब  दे  चुके  हैं, अपने  आप  ही ठीक  होने  लगते  हैं   -  क्यों   कोई  नहीं   जानता।  मगर  ऐसे   मामले  बेहद  कम  हैं।        





































 

गुरुवार, 10 नवंबर 2016

मंगलवार, 6 सितंबर 2016

हकलाहट बनाम नई भाषा सीखना

                         हकलाहट बनाम नई भाषा सीखना

1. जिस प्रकार हम अंग्रेजी या कोई नई भाषा बोलना सीखते समय ढेरों गलतियां करते हैं, उसी तरह हकलाहट पर कार्य करते समय भी गलतियां होना, बार-बार हकलाना स्वाभाविक है। आप अपने घर में कमरे के अन्दर बैठकर धाराप्रवाह बोलना नहीं सीख सकते हैं। आपको बाहर निकलना होगा बार-बार हकलाने के लिए, बार-बार गलतियां करने के लिए।
2.
नई भाषा हम तभी सीख सकते हैं जब अपने दैनिक जीवन में, कार्यालय में, कॉलेज में और परिवार में बार-बार उसका इस्तेमाल करें। ठीक इसी तरह जब आप हकलाहट पर काम करना शुरू करेंगे तो सभी जगह हकलाहट के बारे में खुलकर बातचीत करना, स्पीच तकनीक का अभ्यास करना, स्वैच्छिक हकलाहट यानी जान-बूझकर हकलाना आदि का प्रयोग करना जरूरी है। 
3. अंग्रेजी या कोई नई भाषा सीखने के लिए बार-बार गलत बोलना, गलत उच्चारण करना एक सामान्य और स्वाभाविक प्रक्रिया है। ऐसे ही हकलाहट पर काम करते समय कई बार हकलाना, विपरीत हालातों का सामना करना सीखना एक सामान्य बातचीत का ही हिस्सा है।
4. नई भाषा सीखते समय जब आप किसी शब्द को गलत बोलते है, तो उसका सही अर्थ जानना और सही उच्चारण करने की कोषिष करते हैं। इसी तरह जब आप किसी शब्द पर हकलाते हैं, तो बार-बार उस शब्द का सही उच्चारण करने की कोषिष करते हैं, कोई स्पीच तकनीक का प्रयोग कर उच्चारण करते हैं।
5. नई भाषा सीख सीखने के दौरान जब हम एक-दो शब्द या वाक्य सही बोलते हैं, तो अन्दर से बड़ा सुकून मिलता है, आनन्द आता है। उसी तरह हकलाहट पर वर्क करते समय जब आप किसी शब्द या वाक्य को सही तरीके से बोल पाएं तो उसकी खुषी मनानी चाहिए, सुख का अहसास होना चाहिए।
6. अंग्रेजी या नई भाषा के प्रति झिझक खत्म करने के लिए हमेषा अनजान लोगों से बातचीत करने की सलाह दी जाती है। ठीक यही बात हकलाहट पर भी लागू होती है। हकलाहट के डर से आजाद होने के लिए अनजान लोगों से लगातार बातचीत करने
6. अंग्रेजी या नई से बातचीत करने की सलाह दी जाती है। ठीक यही बात हकलाहट पर भी लागू होती है। हकलाहट के डर से आजाद होने के लिए अनजान लोगों से लगातार बातचीत करने की कोषिष करते रहना आवष्यक है। तभी आप हकलाहट के डर से आजाद हो पाएंगे।
7. नई भाषा में प्रभावी संचार के लिए अपने चेहरे के हाव-भाव, आई कान्टेक्ट, हाथेलियां और पैर के सही भाषा के प्रति झिझक खत्म करने के लिए हमेषा अनजान लोगों संचालन पर ध्यान देने की बात कही जाती है, यही सब बातें हकलाहट पर भी लागू होती हैं। एक बेहतर संचार के लिए इन सभी बातों पर गहराई से ध्यान देना सभी के लिए जरूरी है। 
8. नई भाषा आप अपने जीवन में विकास के लिए, सफलता अर्जित करने के लिए, ज्ञान प्राप्त करने के लिए, अधिक से अधिक लोगों बातचीत करने के लिए सीखते हैं। ठीक इसी तरह हकलाहट पर वर्क आप इसीलिए करते हैं, ताकि एक कुषल संचारकर्ता बन सकें। 
पते की बात : आप यह सोचना छोड़ की हकलाने पर लोग क्या कहेंगे? महत्वपूर्ण बात तो यह है की खुद के प्रति समर्पित होकर हकलाहट के लिए वर्क करना कब शुरू करेंगे? कब तक इंतजार करते रहेंगे? कब तक तारीख पर तारीख आती रहेगी और आप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे? सच तो यह है कि हकलाहट पर कार्य करने के लिए किसी मुहूर्त की जरूरत नहीं है, आप तुरंत षुरू कर दें, मुष्किलों का सामना करें और आगे बढ़ें।------ more